आगरा उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा कृषक उत्पादक संगठन (FPO) के कृषक सदस्यों के लिए बीज उत्पादन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अपर कृषि निदेशक (दलहन एवं तिलहन) डॉ. राजेश कुमार एवं संयुक्त कृषि निदेशक श्री विनोद कुमार यादव ने किसानों को मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने तथा गुणवत्तापूर्ण मिलेट्स बीज उत्पादन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक मृदा संरक्षण श्री नीरज रान कटियार, उप निदेशक पादप रक्षा श्री राजेश कुमार, उप निदेशक बीज प्रमाणीकरण संस्था श्री जगदीश प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबंधक राष्ट्रीय बीज निगम श्री सी.पी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री विनोद कुमार तथा सेवानिवृत्त प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. फैज बख्श सैय्यद ने किसानों को बीज उत्पादन, बीज प्रमाणीकरण एवं बीज विधायन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मिलेट्स की खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने की प्रक्रिया, बीज प्रमाणीकरण के मानकों तथा बीज उत्पादन में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और इसके बीज उत्पादन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला श्री विकास सेठ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में श्री अनिरुद्ध माधव, विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं योजना प्रभारी श्री वैभव कुमार, जनपदीय सलाहकार एवं कार्यक्रम संचालक श्री सलीम अली खां, तकनीकी सहायक श्री सचिदानंद दुबे तथा श्री सर्वेश कुमार की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।





