आगरा। आगरा के वार्ड संख्या 50, सीता नगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत BLO टीम ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान BLO प्रीति के साथ तहसीलदार देवेंद्र कुमार, सुपरवाइजर सत्येंद्र त्रिपाठी,लेखपाल हरिओम सारस्वत ,ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से उन युवाओं को जागरूक किया, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है। उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
टीम ने घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी और पात्र युवाओं से मतदाता बनने के लिए आवेदन करने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है
संवाददाता: राम माहौर








