यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, आगरा में 21 जिलों की चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा

आगरा, 19 नवंबर 2026।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने..

आगरा, 19 नवंबर 2026।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को आगरा में भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सहित आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी एवं चित्रकूट मंडलों के अंतर्गत आने वाले 21 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। संबंधित जिलों के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से निर्वाचन तैयारियों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।समीक्षा बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रबंधन, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था तथा संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में विशेष सावधानी बरतने, राजनीतिक दलों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने ईवीएम के सुरक्षित परिवहन के लिए जीपीएस ट्रैकिंग युक्त वाहनों का इस्तेमाल करने, मतदान केंद्रों, स्ट्रांग रूम और डीसीआरसी का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं में पाई जाने वाली कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य शून्य त्रुटि, शून्य हिंसा और शून्य प्रलोभन के साथ चुनाव संपन्न कराना है।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि वर्तमान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें डुप्लीकेट नामों को हटाने, अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार विलोपित करने तथा सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों, आवासीय सोसाइटियों, औद्योगिक क्षेत्रों और नई कॉलोनियों में युवा एवं महिला मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, छाया, पर्याप्त फर्नीचर, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप और सुगम आवागमन जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, ईवीएम की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 नवंबर से सभी जनपदों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल जागरूकता वैन संचालित की जाएंगी। इनके माध्यम से गांवों, मोहल्लों और मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोगों को ईवीएम से मतदान करने तथा वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।निर्वाचन के दौरान अवैध शराब, नकदी, हथियार, मादक पदार्थों और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बांटी जाने वाली मुफ्त वस्तुओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 9 फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) और 9 स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) गठित की जाएंगी। ये टीमें आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम करेंगी। निगरानी अभियान में केंद्र एवं राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी।बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने, नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की रणनीति पर चर्चा की गई।अधिकारियों को हेल्पलाइन नंबर 1950, सी-विजिल, एनजीआरएस, पीजीआरएस और जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों और भ्रामक खबरों पर भी तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। इससे पहले मेरठ में चार मंडलों के 18 जनपदों की समीक्षा की जा चुकी है। आगरा में पांच मंडलों के 21 जनपदों की तैयारियों का जायजा लिया गया है। इसके बाद गोरखपुर और लखनऊ में भी समीक्षा बैठकें आयोजित होंगी। सभी चरणों की समीक्षा पूरी होने के बाद दिसंबर में भारत निर्वाचन आयोग का पूर्ण आयोग लखनऊ पहुंचकर प्रदेश की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगा।बैठक में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जनपदों के अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports