आगरा मेट्रो का प्रदूषण नियंत्रण पर जोर एमजी रोड पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव

आगरा मेट्रो का धूल नियंत्रण अभियान जारी, एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से किया जा रहा छिड़कावआगरा। शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के..

आगरा मेट्रो का धूल नियंत्रण अभियान जारी, एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से किया जा रहा छिड़कावआगरा। शहर में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) लगातार प्रयास कर रहा है। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए एंटी स्मॉग गन, पानी के टैंकर और नियमित जल छिड़काव का सहारा लिया जा रहा है। इसके साथ ही निर्माण सामग्री को ग्रीन नेट से ढककर रखने की व्यवस्था भी की गई है।यूपीएमआरसी के अनुसार, आगरा मेट्रो परियोजना में सिविल निर्माण कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एमजी रोड पर नियमित अंतराल पर एंटी स्मॉग गन और पानी के टैंकरों के माध्यम से छिड़काव किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्यों के दौरान सड़क और आसपास के क्षेत्रों में उड़ने वाली धूल को नियंत्रित किया जा सके।निर्माण स्थलों पर व्यवस्थित बैरिकेडिंग के साथ धूल के प्रभाव को कम करने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, एमजी रोड पर यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए सड़क की नियमित मरम्मत भी कराई जा रही है।यूपीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों की तुलना में पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था है। मेट्रो संचालन में ऊर्जा संरक्षण के लिए ट्रेनों और लिफ्टों में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा एयर कंडीशनिंग के लिए एचवीएसी प्रणाली, जल संरक्षण के लिए वायडक्ट के नीचे विशेष पिट्स और पूरे मेट्रो सिस्टम में 100 प्रतिशत एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।यूपीएमआरसी के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, आगरा मेट्रो द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न निर्माण स्थलों पर धूल उत्सर्जन के प्रभाव को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इन उपायों का उद्देश्य निर्माण कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना है।

संवाददाता: राम माहौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports