आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, पटना से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 31.300 के पास हुआ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि डबल डेकर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही





