आगरा के किरावली क्षेत्र के चैंकोरा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां खारी नदी में डूबने से किसानों की 18 भैंसों की मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम अभिनव पाठक और एसीपी देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से नदी से मृत भैंसों को बाहर निकाला गया।वहीं, वरिष्ठ भाजपा किसान नेता मोहन सिंह चाहर भी प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह चाहर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।मोहन सिंह चाहर ने मौके पर मौजूद एसडीएम अभिनव पाठक से प्रभावित किसानों को मृत भैंसों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि भैंसों की मौत से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन को जल्द से जल्द मुआवजा देकर प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचानी चाहिए।





