आगरा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने UGC के नियमों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।फतेहाबाद रोड स्थित इनर रिंग रोड अंडरपास पर जुटे महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने UGC के नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।महासभा ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी सौरभ सिंह को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षा संस्थानों में आरक्षण व्यवस्था खत्म करने और आरक्षण को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की।साथ ही सरकारी नौकरी वाले परिवारों को आरक्षण का लाभ नहीं देने की मांग भी उठाई गई।महासभा ने जयपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए और UGC के नियमों पर पुनर्विचार करते हुए तत्काल रोलबैक की मांग की।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज बुलंद की।





