आगरा के कमला नगर में व्यापारी से हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया थाना कमला नगर पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बाइक से व्यापारी का पीछा कर ओवरटेक किया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। पूछताछ में सामने आया कि सागर और रजत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया, जबकि निशू और फरार आरोपी गोलू ने व्यापारी की दिनचर्या की जानकारी जुटाई थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 1 लाख 200 रुपये नकद बरामद किए हैं।पूछताछ में आरोपियों ने कर्ज चुकाने के लिए लूट की साजिश रचने की बात बताई है।





