आगरा के नुनिहाई स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लड्डू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महानगर आगरा के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में सीता नगर मंडल के अंतर्गत पूर्व मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह कुशवाहा के कार्यालय पर आयोजित हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने बताया की भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और लड्डू वितरित किए।इस दौरान कार्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की गईं और संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में पूर्व महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, रणवीर सिंह कुशवाहा, प्रकाश केसवानी, पार्षद सुरेंद्र राठौर, जितेंद्र वर्मा, पूर्व पार्षद एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम सिंह, मनोज राठौर, गौरव लोधी, अनिल ठाकुर, भानु कुशवाहा, शिवम कश्यप, सीताराम राठौर, मनोज शर्मा, मुकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता: राम माहौर






