आगरा में 248 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, वैदिक मंत्रों के बीच सात फेरों से शुरू हुआ नई जिंदगी का सफर

आगरा, 18 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्वालियर रोड, रोहता स्थित बाबा मैरिज होम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह..

आगरा, 18 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्वालियर रोड, रोहता स्थित बाबा मैरिज होम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 248 जोड़ों का विवाह विधि-विधान और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, जिलाधिकारी मनीष बंसल सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान विभिन्न रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। वैदिक मंत्रोच्चारण, मंगल गीतों और जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वर-वधू के साथ उनके परिजनों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शासनादेश के अनुसार नवविवाहित दंपतियों को गृहस्थी की आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इसमें डिनर सेट, डबल बेड, कंबल, तकिया, गद्दा, आयरन प्रेस, सीलिंग फैन, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, कूलकेज, 5 लीटर कुकर, कड़ाही, कपड़े, साड़ी, ब्राइडल लहंगा, पेटीकोट, चुनरी, सिंदूर, चूड़ी और कंगन सेट सहित विभिन्न सामग्री शामिल रही।
कार्यक्रम में वर-वधू और उनके परिजनों के लिए बैठने, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से की गईं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर नवविवाहित दंपतियों को दी जा रही गृहस्थी की सामग्री, भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों को विवाह के लिए सहायता उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता और विवाह से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह की अवधि में जनपद में विभिन्न सेवा, जनजागरूकता और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, करियर काउंसलिंग और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर टूलकिट वितरण और ‘आशीर्वाद का दीया’ सहित विभिन्न कार्यक्रम भी अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में भी जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।
समारोह में ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान, महाराज सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिमोहन कुशवाह, डीडीओ भावना यादव, समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रेमचंद, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह समारोह सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए एक-दूसरे का हाथ थामा और उपस्थित लोगों ने उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed