फतेहाबाद,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के टायर फटने से एक थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में थार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार, बिहार के नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बरी पाली गांव निवासी गौतम सिंह थार से खाटू श्याम से अपने गृह जनपद लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 4:05 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 29 के पास अचानक थार का टायर फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त थार को एक्सप्रेसवे से हटवाया। इसके बाद यूपीडा की मदद से वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से लोहिया कट टोल प्लाजा-27 पर खड़ा करा दिया गया।
संवाददाता: कासिम मलिक





