आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में दलित समाज की बारात को लेकर सोमवार शाम तनाव की स्थिति बन गई। मामला थाना निबोहरा के रामपुर गांव का है, जहां बाल्मीकि समाज की एक बारात निकलनी थी।जानकारी के मुताबिक, गांव में पूर्व निर्धारित मार्ग पर शोक (गमी) होने के कारण बारात को दूसरे रास्ते से निकालने की तैयारी की गई। इस पर कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलते ही थाना निबोहरा समेत मंसुखपुरा, फतेहाबाद, शमशाबाद और इरादतनगर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दलित समाज की बारात शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी भी अप्रिय घटना को नहीं होने दिया।
संवाददाता: कसिम मलिक





