मैनपुरी में आगरा के वेटलिफ्टरों का जलवा, 3 गोल्ड समेत 8 पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

आगरा। मैनपुरी में आयोजित माध्यमिक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा, आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते..

आगरा। मैनपुरी में आयोजित माध्यमिक वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता-2026 में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय इटौरा, आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आगरा की टीम ने टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक अपने नाम किए, जिनमें तीन स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।अंडर-17 के 79 किलोग्राम भार वर्ग में फैजन अली ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-19 के 65 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित कुमार तथा 79 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।इसके अलावा राहुल, सुमित, नितिन और अतुल ने अपने-अपने भार वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीते। वहीं अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।आगरा टीम के कोच हरीश चंद्र धारिया, व्यायाम शिक्षक रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अब सहारनपुर में आयोजित होने वाली माध्यमिक स्टेट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय के साथ-साथ आगरा जिले का भी गौरव बढ़ा है।इस उपलब्धि पर समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी प्राथमिकता दे रही है। सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए आवश्यक सुविधाएं और अवसर दिए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की यह सफलता सरकार की शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने की नीति का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed