आगरा में पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शशिकांत अवस्थी ने अपना 58वां जन्मदिन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने गौसेवा, कुष्ठ रोगियों की सेवा, वृक्षारोपण और जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण जैसे कई सामाजिक कार्य किए।शशिकांत अवस्थी ने सबसे पहले वाटर वर्क्स स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा खिलाया और गौसेवा की। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कुष्ठ रोगियों, उनके तीमारदारों और बच्चों को भोजन एवं फल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।इसके बाद जयपुर हाउस क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
बाद में सिटी स्टेशन के सामने स्थित छोटी धर्मशाला में समर्थकों ने केक काटकर शशिकांत अवस्थी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों का श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट कर एवं फूलमालाओं से सम्मान किया गया शशिकांत अवस्थी:
“जन्मदिन पर फिजूलखर्ची करने के बजाय असहाय लोगों, जरूरतमंदों और बेजुबान पशुओं की सेवा करनी चाहिए। ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्य समाज में संवेदनशीलता, सेवा भाव और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं कार्यक्रम में समाजसेवी अविनाश अवस्थी, अनुग्रह अवस्थी, कार्तिकेय अवस्थी, बिट्टू शर्मा, चंचल गुप्ता, विष्णु कटारा, योगेश धनगर, सागर वर्मा, टिंकू यादव, राहुल शर्मा, प्रमोद खन्ना, विशाल धनगर, हर्षित त्रिवेदी, देव सिंह, नितिन प्रजापति, देव कटारा और अफनान खान सहित अनेक लोगों ने शशिकांत अवस्थी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनका सम्मान किया।





