आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर विकास खंड बिचपुरी के मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, मिढ़ाकुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर वर्तिका दीक्षित और जेंडर स्पेशलिस्ट शिखा दीक्षित ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला कल्याण, समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला अधिकार, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति भी जागरूक किया गया।इस दौरान महिलाओं और बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1098 और 112 की जानकारी दी गई तथा आवश्यकता पड़ने पर इनके उपयोग के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं से सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई।अंत में जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।इस अवसर पर सुपरवाइजर शुभांगी वर्मा सहित क्षेत्र की अनेक महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।





