राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली आगरा की बिरहरू पंचायत पूरे जनपद के लिए गौरव की बात केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली आगरा की बिरहरू पंचायत, पूरे जनपद के लिए गौरव की बात-केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल..

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली आगरा की बिरहरू पंचायत, पूरे जनपद के लिए गौरव की बात-केंद्रीय मंत्री प्रो.एस.पी. सिंह बघेल राष्ट्रीय पंचायत पुरुष्कार,पूरे देश से केवल 8 पंचायतों का चयन हुआ और उत्तर प्रदेश से एकमात्र पंचायत बिरहरू (आगरा) को यह सम्मान प्राप्त हुआ नई दिल्ली आगरा.03.06.2026.स्कोप कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में देशभर की उत्कृष्ट पंचायतों को सम्मानित किया गया। समारोह में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने सहभागिता करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को बधाई दी और कहा कि गांवों एवं पंचायतों की मजबूती ही विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है।इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज, अपर सचिव श्री सुशील कुमार लोहानी, निदेशक श्री विजय कुमार सहित देशभर से आए पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में प्रो. बघेल ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्राप्त करने वाली देश की 42 उत्कृष्ट पंचायतों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, सुशासन को गांवों तक पहुंचाने तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज पंचायतें आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण वाहक बन चुकी हैं।समारोह में ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (DDUPSVP)’ के अंतर्गत देशभर की 34 पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जबकि ‘नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (NDSPSVP)’ के अंतर्गत देश की सर्वश्रेष्ठ 8 पंचायतों को सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इन 42 पुरस्कार विजेता पंचायतों में 22 पंचायतों का नेतृत्व महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है।समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण उत्तर प्रदेश के लिए तब आया जब आगरा जनपद के सैंया विकासखंड की ग्राम पंचायत बिरहरू को ‘नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान श्री भूरी सिंह परमार के नेतृत्व में पंचायत ने पंचायत विकास के विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।विशेष बात यह रही कि इस श्रेणी में *पूरे देश से केवल 8 पंचायतों का चयन हुआ और उत्तर प्रदेश से एकमात्र पंचायत बिरहरू (आगरा) को यह सम्मान प्राप्त हुआ।* इससे आगरा जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अपने संबोधन में बिरहरू पंचायत की उपलब्धि का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि बिरहरु पंचायत को, श्रेणी: नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार प्राप्त हुआ,यह सम्मान केवल ग्राम पंचायत बिरहरू की सफलता नहीं, बल्कि पूरे आगरा जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा जनभागीदारी, स्वच्छता, सामाजिक समावेशन, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए कार्य अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।कार्यक्रम के दौरान पंचायतों की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों पर आधारित ई-बुक एवं विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया गया। समारोह में ग्रामीण भारत के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास में पंचायतों की केंद्रीय भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि सशक्त पंचायतें ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। आगरा की बिरहरू पंचायत को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल जनपद बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed