जीवनी मंडी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जीएसटी सुधारों और समाधान योजना पर हुआ मंथन

जीवनी मंडी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जीएसटी सुधारों और समाधान योजना पर हुआ मंथन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को तत्पर है..

जीवनी मंडी में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जीएसटी सुधारों और समाधान योजना पर हुआ मंथन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को तत्पर है विभाग : संयुक्त आयुक्त श्री ए.के. सिंह आगरा. 03.06.2026/मा० मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार द्वारा खण्ड स्तर पर खण्डाधिकारी के नेतृत्व में 01 जून से 10 जून के मध्य “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में आज दिनांक 03.06. 2026 को खण्ड-01, आगरा एवं खण्ड-05, आगरा के संयुक्त आयोजन में सर्राफा व्यापारियों का एक कार्यकम का आयोजन नेशनल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स हॉल, जीवनी मण्डी, आगरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री सर्राफा कमैटी, आगरा सर्राफ एसोसिएशन तथा आगरा सर्राफ मैन्युफैक्चर्स एसोसिशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।अपर आयुक्त ग्रेड-2 (वि०अनु०शा०) श्री अंजनी अग्रवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य कर विभाग व्यापारियों के बीच विश्वास का वातावरण बनाते हुए कर संग्रह बढ़ाने हेतु व्यापारियों को प्रेरित करने का कार्य करें। व्यापारी राष्ट्र के भामाशाह है और उनका योगदान उ०प्र० को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) रेंज-ए श्री ए०के० सिंह ने कहा कि विभाग हमेशा व्यापारियों के सहयोग के लिए उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे दूरभाष पर संपर्क करें तथा कार्यालय आकर भी अपनी समस्या का निदान करा सकते है। उन्होंने छोटे व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन लेने एवं समाधान योजना अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं आज रखी गयी है उनका सक्षम स्तर से समाधान कराया जायेगा। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त श्रीमती सांची रस्तोगी एवं श्री अवन कुमार ने रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाईलिंग, तत्काल रजिस्ट्रेशन की नयी व्यवस्था, समाधान योजना, ई-मेल, मोबाइल नंम्बर के अपडेशन की व्यवस्था पर प्रेजेन्टेशन दिया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री अखण्ड प्रताप सिंह एवं श्री मृत्युंजय सिंह ने जीएसटी सुधारों के विषय में व्यापारियों को अवगत कराया गया एवं व्यापारियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जवाब दिया गया।आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नितेश अग्रवाल ने कहा कि अगर व्यापारी की आईटीसी शेष बची है तो फिर उससे कैश टैक्स जमा न कराया जाए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों की तरफ से मांग रखी कि सोने-चांदी के रेट बहुत बढ़ गये है, अतः सरकार वैट की तरह कर की दर 1 प्रतिशत कर दी जाए।आगरा सर्राफ मैन्युफैक्चर्स एसोसिशन के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सर्राफा व्यापारियों के बैंक सी०सी० लिमिट से संबंधित समस्या सामने रखी जिसका उपस्थित अधिकारियों द्वारा तत्काल समाधान किया गया।कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र गोयल महामंत्री आगरा सर्राफ एसोसिशन, श्री विमल फतेहपुरिया उपाध्यक्ष, श्री मनोज कुमार शर्मा, श्री धर्मेन्द्र श्री बृजेश गुप्ता, श्री पवन दौनेरिया व श्री हरेन्द्र कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहें तथा विभाग की इस पहल की प्रशंसा कि एवं व्यापारियों की बातों को रखा।श्री सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष श्री धनकुमार जैन ने कार्यक्रम में आये समस्त अधिकारियों एवं व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य कर अधिकारी श्री चन्द्रशेखर, श्री कपिल देव आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed