मंटोला क्षेत्र में जनगणना को लेकर चला व्यापक जनजागरूकता अभियान, जनगणना कार्य में सहयोग हेतु घर-घर पहुंची जागरूकता टीम

मंटोला क्षेत्र में जनगणना को लेकर चला व्यापक जनजागरूकता अभियान जनगणना कार्य में सहयोग हेतु घर-घर पहुंची जागरूकता टीम सही जानकारी देकर जनगणना को सफल..

मंटोला क्षेत्र में जनगणना को लेकर चला व्यापक जनजागरूकता अभियान जनगणना कार्य में सहयोग हेतु घर-घर पहुंची जागरूकता टीम सही जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाएं राष्ट्रहित में जनगणना कार्य में करें सक्रिय सहभागिता-प्रभारी जनगणना अधिकारी आगरा.03.06.2026/भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मंटोला क्षेत्र में छत्ता जोन के प्रभारी अधिकारी एवं जनगणना टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर नागरिकों को जनगणना के महत्व एवं उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की।प्रभारी जनगणना अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी जी ने नागरिकों से अपील की कि जब जनगणना प्रगणक (Enumerator) उनके घर पहुंचे, तो वे उनका पूरा सहयोग करें तथा परिवार से संबंधित सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अभियान के दौरान नागरिकों को यह भी अवगत कराया गया कि जनगणना कार्य के दौरान गलत सूचना देना, जानकारी छिपाना अथवा किसी जनगणना कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करना कानूनन दंडनीय है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित नियमों एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है।जनगणना जागरूकता अभियान में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा कार्यकर्त्री तथा नगर निगम के कर्मचारी सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। ये सभी कार्मिक क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को जनगणना के प्रति जागरूक करने और जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयोग कर रहे हैं।प्रभारी जनगणना अधिकारी श्रीमती नीलम तिवारी जी ने यह भी अपील की कि सभी जनगणना को राष्ट्रहित का महत्वपूर्ण कार्य मानते हुए इसमें सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना अभियान को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed