जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थापना व जलनिकासी,ड्रेनेज सिस्टम, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था,पेड़ों को हटाये जाने, माॅडल रोड बनाने, विभागीय समन्वय व कार्य में तेजी लाने हेतु एडीए, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, नगर निगम, सेतु निगम, सी एण्ड डीएस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सिंचाई,एनएचएआई,पंचायतीराज विभाग आदि अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।**खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल रोड का होगा सौन्दर्यीकरण,एडीए कार्य-योजना बनाकर प्रपोजल तैयार करने के दिए निर्देश।**न्यू सिविल एन्क्लेव एयरपोटर्रू 75 किसानों की भूमि रजिस्ट्री पूरी, शेष प्रक्रिया जून अंत तक होगी पूर्ण।**न्यू सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट परियोजना में तेजी, डीएम मनीष बंसल ने जून अंत तक भूमि रजिस्ट्री पूरी करने के दिए निर्देश,*आगरा.03.06.2026/आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थापना व जलनिकासी,ड्रेनेज सिस्टम, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था,पेड़ों को हटाये जाने, माॅडल रोड बनाने, विभागीय समन्वय व कार्य में तेजी लाने हेतु एडीए, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, नगर निगम, सेतु निगम, सी एण्ड डीएस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सिंचाई,एनएचएआई,पंचायतीराज विभाग आदि अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में न्यू सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट मार्ग से विल्हैरा एयरपोर्ट वाउण्ड्रीवाल के किनारे मार्ग विकसित करने हेतु प्रकरण के सम्बन्ध में बताया गया कि उक्त हेतु 125 किसानों की भूमि अधिग्रहण की जानी थी,जिसमें 75 काश्तकारों की भूमि की रजिस्ट्री पूर्ण करा ली गई है, 50 किसानों द्वारा रजिस्ट्री की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिलाधिकारी महोदय ने उक्त रजिस्ट्री कार्य में विलम्ब की जानकारी तलब की, जिसमें बताया गया कि काश्तकारों द्वारा भूमि उपलब्ध कराने हेतु सहमति है, जिलाधिकारी महोदय ने जून के अन्त तक रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधीशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि कुल 2.20 किमी. के मार्ग में 02 किमी तक मिट्टी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में न्यू सिविल एन्क्लेव एयरपोर्ट हेतु इन्टरनल ड्रेनेज आउट फॉल प्रकरण में सहायक अभियंता, सी० एण्ड डी०एस०, जल निगम आगरा द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन एयरपोर्ट के आन्तरिक जल निकासी व खेरिया मोड़ से मलपुरा आबादी क्षेत्र सीवेज,वर्षा जल आदि की निकासी हेतु अर्बन फ्लड/जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टार्म वाटर ड्रनेज योजना के अन्तर्गत नाला निर्माण किया जाना है, जिसमें जिलाधिकारी महोदय ने सी० एण्ड डी०एस०, व सिंचाई विभाग को संयुक्त रूप से सर्वे कर नाले की कुल जलधारण क्षमता, सम्भावित जल निकासी,डिजाइन व ड्राइंग आदि की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में खेरिया मोड़ से जगनेर मार्ग,मलपुरा नहर तक माॅडल रोड के चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं फुटपाथ आदि कार्य शामिल करते हुए सौन्दर्यीकरण के प्रकरण में एडीए द्वारा रोड विकसित करने हेतु पीपीटी प्रजेंटेशन दिया गया, जिलाधिकारी महोदय ने उक्त रोड के सौन्दर्यीकरण हेतु नाले को शामिल करते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने हेतु बजट की मांग करने के निर्देश दिए। बैठक में सिविल टर्मिनल के अंदर आ रहे वृक्षों को हटाए जाने हेतु की गई कृत कार्यवाही की वन विभाग प्रगति रिपोर्ट तलब की, जिसमें बताया गया कि मा0 सुप्रीम कोर्ट द्वारा 04 हजार पेड़ लगाये जाने हेतु निर्देश दिए गये हैं, जिलाधिकारी महोदय ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनर रिंग रोड या सदर्न बाईपास पर सड़क किनारे उक्त वृक्षारोपण किए जाने हेतु वन विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर एक सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट की बाउण्ड्री का कार्य पूर्ण है, 04 स्थानों पर ग्रामीण मार्ग पर आवागमन हेतु बाउण्ड्री को खुला छोड़ा गया है, जिसे बन्द किया जाना है, जिलाधिकारी महोदय ने बाउण्ड्री बन्द होने पर वैकल्पिक मार्ग की पीडब्ल्यूडी विभाग से जानकारी प्राप्त की जिसमें बताया गया कि आवागमन हेतु विभिन्न वैकल्पिक मार्ग बने हुए हैं, जिलाधिकारी महोदय ने एक सप्ताह में वैकल्पिक रूट को व्यवस्थित कर उन पर सुचारू आवागमन संचालित कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीए उपाध्यक्ष श्रीमती एम अरून मोली, एडीएम प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह, श्री संदीप शर्मा एडीएम वित्त व राजस्व, श्री राजेश कुमार डीएफओ, अपर नगर आयुक्त श्री शिशिर कुमार,चीफ इंजीनीयर एडीए श्री संजीव गुप्ता, अधीशासी अभियंता श्री नीरज कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधीशासी अभियंता श्री आरके वर्मा व जीके वाष्र्णेय सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

u




