उत्तर प्रदेश मेट्रो मना रहा स्वच्छता सप्ताह, सफाई मित्रों के लिए हुए हाउसकीपिंग गेम्स

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) की ओर से 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ, कानपुर और आगरा में स्वच्छता सप्ताह..

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) की ओर से 29 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक लखनऊ, कानपुर और आगरा में स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत आगरा मेट्रो के स्टेशनों, कार्यालयों और परियोजना स्थलों पर स्वच्छता एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता सप्ताह के पहले दिन आगरा मेट्रो स्टेशनों पर कार्यरत हाउसकीपिंग कर्मचारियों यानी ‘सफाई मित्रों’ के लिए हाउसकीपिंग गेम्स आयोजित किए गए। महिला और पुरुष सफाई मित्रों के लिए अलग-अलग म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई। सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस पहल के माध्यम से उन्हें रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से अलग कुछ समय मनोरंजन और आपसी सहभागिता के लिए मिला। आगरा मेट्रो स्टेशनों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे प्रतिदिन स्टेशनों की साफ-सफाई कर यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने में योगदान देते हैं। हाउसकीपिंग गेम्स के माध्यम से UPMRCL ने उनके योगदान को सम्मान देने और उनका उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया।स्वच्छता शपथ लेकर किया श्रमदानस्वच्छता सप्ताह के तहत आगरा मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ लेते हुए 100 घंटे श्रमदान करने का संकल्प भी लिया गया। आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने परियोजना निदेशक कार्यालय, डिपो परिसर, ताज ईस्ट गेट स्टेशन, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, डॉ. अंबेडकर चौक और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन पर श्रमदान किया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।बच्चों ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर बनाई पेंटिंगस्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कंपोजिट स्कूल, मंटोला के छात्रों ने ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर आकर्षक पेंटिंग बनाई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना को पेंटिंग के जरिए प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने आगरा मेट्रो में राइड का आनंद लिया। बच्चों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का निश्चय किया।स्वच्छता सप्ताह का समापन 5 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। UPMRCL के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा कि स्वच्छता सभी की साझा जिम्मेदारी है और सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर मेट्रो यात्रा के लिए इसका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र प्रतिदिन स्टेशनों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। स्वच्छता सप्ताह स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी दोहराने के साथ-साथ सफाई मित्रों के प्रयासों को सम्मान देने का अवसर भी है।

संवाददाता :राम माहौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports