फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा स्थित टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठ रही आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।आग की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिले भर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए तीन जेसीबी की मदद से फैक्ट्री परिसर और आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है।फिलहाल दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।
संवाददाता: भुवनेश कुमार







