केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी एवं एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया तथा विकास कार्य का शुभारंभ किया। सीएचसी एत्मादपुर, आगरा में एनएच-2 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) होते हुए एत्मादपुर-कुबेरपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण शुभारंभ सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 850 मीटर, चौड़ाई 4.0 मीटर तथा लागत ₹63.45 लाख है। साथ ही लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।*आज सीएचसी एत्मादपुर, आगरा (उत्तर प्रदेश) में एनएच-2 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) होते हुए एत्मादपुर-कुबेरपुर रोड की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी एवं एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया तथा विकास कार्य का शुभारंभ किया।इस सड़क निर्माण कार्य की लंबाई 850 मीटर, चौड़ाई 4.0 मीटर तथा लागत ₹63.45 लाख है। साथ ही लगभग 200 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य भी कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, जिससे आमजन को सुविधाएं प्राप्त होती हैं और क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिलती है।विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी ने एत्मादपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करते हुए समारोह को भव्य एवं सफल बनाने का आग्रह किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।





