आज दिनांक 08.06.2026 को पुलिस कमिश्नर, आगरा श्री दीपक कुमार (IPS) द्वारा पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं पुलिस उपायुक्त, नगर के साथ सेंट जॉन्स कॉलेज एवं आगरा कॉलेज परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही सतत निगरानी, परीक्षा समाप्ति के उपरांत सुचारु यातायात प्रबंधन तथा कानून/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अनियमितता की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवांछित गतिविधि पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





