युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलूपो ने किया विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार, आगरा में हुआ भव्य स्वागत

आगरा। अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाते हुए आगरा में युगांडा की माननीय उपराष्ट्रपति H.E. जेसिका अलूपो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।..

आगरा। अतिथि देवो भवः की परंपरा को निभाते हुए आगरा में युगांडा की माननीय उपराष्ट्रपति H.E. जेसिका अलूपो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को युगांडा की उपराष्ट्रपति ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण किया और इसकी अद्वितीय स्थापत्य कला, भव्यता एवं ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा।
ताजमहल पहुंचने पर पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त आगरा, जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने माननीय उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान उनके ताजमहल भ्रमण को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
आगरा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सुगमता और आतिथ्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए माननीय अतिथि के ताजमहल भ्रमण को सुरक्षित, सुचारु एवं गरिमापूर्ण बनाया। ताजमहल की ऐतिहासिक और स्थापत्य विरासत से रूबरू हुईं युगांडा की उपराष्ट्रपति ने आगरा की मेहमाननवाजी का भी अनुभव किया।
माननीय उपराष्ट्रपति के आगरा आगमन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात और भ्रमण संबंधी व्यवस्थाओं तक विशेष सतर्कता बरती गई।
आगरा पुलिस—अतिथियों के स्वागत, सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed