आगरा के सीता नगर निवासी राजू कुशवाह के बेटे सुशांत कुशवाह ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर परिवार का नाम रोशन किया है। संस्कार भारती की ओर से आयोजित दीपावली आनंद मेले में आयोजित रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कमला नगर स्थित पार्क में आयोजित दीपावली आनंद मेले में शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित रामायण सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुशांत ने अपनी ज्ञान क्षमता का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, रंग भरो प्रतियोगिता में भी उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।सुशांत की इस दोहरी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर गुरुजनों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता: राम माहौर






