समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया गया है। महानगर अध्यक्ष मुन्ना खान जी ने आदिल चौधरी को महासचिव पद पर नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए आदिल चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास जी, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष आदिल मिर्ज़ा जी, मधुकर अरोड़ा जी, नितिन वर्मा जी और नरेंद्र सविता जी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने नियुक्ति पत्र का अवलोकन किया और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।
माना जा रहा है कि इस नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूती मिलेगी और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी।
संवाददाता: राम माहौर




