आगरा में आज 23 मई 2026 को आगरा कैंट स्थित उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा 19वें ‘रोज़गार मेले’ का भव्य आयोजन किया गया

आगरा में आज 23 मई 2026 को आगरा कैंट स्थित उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा 19वें ‘रोज़गार मेले’..

आगरा में आज 23 मई 2026 को आगरा कैंट स्थित उल्लास रेलवे अधिकारी क्लब में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल द्वारा 19वें ‘रोज़गार मेले’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।देशभर के 47 स्थानों पर एक साथ आयोजित इस रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें संबोधित किया।आगरा केंद्र पर कुल 213 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें रेलवे विभाग के 101, वित्तीय सेवाएं विभाग के 58, गृह मंत्रालय के 23, उच्च शिक्षा विभाग एएमयू के 16 तथा डाक विभाग के 15 अभ्यर्थी शामिल रहे।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि यह रोजगार मेला “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र का सजीव उदाहरण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी युवा ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देंगे।यह अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed