आगरा में गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है

आगरा में गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से पानी की समस्या से..

आगरा में गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हजारों परिवारों को अब स्थायी समाधान मिलने जा रहा है। क्षेत्र में दो नई ओवरहेड पानी की टंकियों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।इस फैसले के बाद भाजपा केशव मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित आवास पहुंचकर फूल-मालाएं और साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि आगरा में गंगाजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम शहर के अधिकांश हिस्सों में दिखाई दे रहा है।मंत्री ने बताया कि गोकुलपुरा और राजा मंडी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति अलग होने के कारण गंगाजल आपूर्ति में तकनीकी परेशानियां आ रही थीं। लेकिन अब जीआईसी ग्राउंड और किदवई पार्क में बनने वाली दो ओवरहेड वॉटर टंकियों से इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन टंकियों के निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा और पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म होगी।वहीं केशव मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस परियोजना से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा और वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed