कोली समाज के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी चेयरमैन फतेहपुर सीकरी श्री नरेश चन्द कोली को अखिल भारतीय कोली समाज, नई दिल्ली का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कुंवरजीभाई बाबलिया द्वारा की गई।
श्री नरेश चन्द कोली लंबे समय से समाज सेवा और कोली समाज के अधिकारों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय युवा कोली कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। साथ ही नगर पालिका परिषद फतेहपुर सीकरी के डिप्टी चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं।
अपनी नियुक्ति पर श्री नरेश चन्द कोली ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे और समाज के हक-अधिकार की आवाज को और मजबूती से उठाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर केशवदेव माहौर, जीके शाक्य, सुरेश चन्द माहौर, डॉ. अरुणदीप शाक्य, सूरज महावर, सुनील शाक्य, प्रताप माहौर, पप्पू माहौर, गोविन्द कोटिया एडवोकेट और अभिषेक कोटिया एडवोकेट सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।





