आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने तेजो महालय/ताजमहल में ईद की नमाज को लेकर विरोध जताया। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।बताया गया कि संगठन के महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार को शाहगंज स्थित निवास पर सुबह से ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं जिला अध्यक्ष मीरा राठौर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतू ठाकुर, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर समेत कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने रोका।थाना शाहगंज पुलिस ने फोर्स के साथ ताजमहल की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को रोकते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “बम-बम भोले” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए।जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि जब महाशिवरात्रि पर ताजमहल को फ्री नहीं किया जाता, तो ईद की नमाज के लिए छूट क्यों दी जा रही है। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में नमाज का विरोध करते हुए भविष्य में गंगाजल से शुद्धिकरण की बात कही।मौके पर मनीष पंडित, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज, नीतू ठाकुर, निशा ठाकुर, बाबू भाई, ओमप्रकाश ताऊजी, नंदू भाई, आरती राजपूत, रेखा देवी, बबलू निषाद, सागर चौहान, सिकंदर भाई, मनीष कुमार, ऋषभ भाई और महेश उर्फ गांधी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





