आगरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवधपुरी स्थित मारुति स्टेट रोड के प्रेम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर रहे लोगों के योगदान और उनकी प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना रहा। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।अंत्योदय और सेवा पर दिया जोरकार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सेवा केवल दिखावे का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना है। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के माध्यम से समाज के उन लोगों के प्रयासों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बिना किसी अपेक्षा के सेवा कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही।सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का किया उल्लेखउच्च शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का उल्लेख किया उन्होंने कहा कि देश में एक्सप्रेस-वे, आधुनिक रेलवे स्टेशनों और वंदे भारत जैसी ट्रेनों के माध्यम से बुनियादी ढांचे के विकास पर भी काम किया गया है।समाजसेवियों की कहानियां हुईं प्रस्तुतकार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों के अनुभव और उनकी प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत की गईं। इन कहानियों के माध्यम से सेवा कार्यों से जुड़े लोगों के प्रयासों को सामने रखा गया। इस दौरान डॉ. अलौकिक उपाध्याय और भगवान शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने और लोगों को सेवा के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।






