फतेहाबाद सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फतेहाबाद ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आगरा के सौजन्य से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैटरी संचालित साइकिल, श्रवण यंत्र, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इनमें 15 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और 5 को बैटरी संचालित साइकिल प्रदान की गई। अन्य लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण दिए गए। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, सहयोग और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।कार्यक्रम के दौरान सांसद ने सभी 36 दिव्यांगजनों को मिठाई के लिए 200-200 रुपये की राशि भी भेंट की और उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, जिला दिव्यांगजन अधिकारी ज्ञान देवी, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला मंत्री आशा देवी चक, बबीता, कृष्णपाल सिंह जरार, सोनू शर्मा, राजेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान, रंजीत प्रधान, राजीव जैन, सतेंद्र यादव, सचिन गोयल, निक्की पाराशर, बीपी प्रधान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।
संवाददाता: कासिम मलिक






