उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने श्रमिकों के आर्थिक हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के 74 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) की संशोधित दरें निर्धारित की गई हैं।जनवरी से जून 2026 तक के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके तहत प्रदेश के अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की मासिक न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई है।श्रम विभाग के अनुसार, न्यूनतम मजदूरी की संशोधित दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होकर 31 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी। इस निर्णय का उद्देश्य श्रमिकों को महंगाई के अनुरूप राहत प्रदान करना और उनके आर्थिक हितों की रक्षा करना है।





