सादाबाद क्षेत्र के नगला फत्ता पोस्ट करसौरा जनपद हाथरस के रहने वाले श्री जयपाल सिंह माहौर के परिवार के लिए बेहद गर्व का दिन है उनके पुत्र तरुण कुमार माहौर का चयन इंडियन आर्मी हुआ है इस उपलब्धि से पूरे माहौर समाज और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई तरूण कुमार माहौर की इस सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और परिवार की बात करें तो बड़े भाई श्री प्रहलाद सिंह अध्यापक हैं उनसे छोटे डॉ. लवकुश माहौर है उनसे छोटे हरदेश माहौर पहले से ही इंडियन आर्मी में सेवाएं दे रहे हैं भतीजे ध्रुव कुमार माहौर बीएससी नर्सिंग करके रामकृष्ण मिशन वृंदावन में सेवाएं दे रहे हैं उनसे छोटे बृजमोहन माहौर एसएसबी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है इस प्रकार माहौर परिवार के कई सदस्य देश सेवा और समाज सेवा से जुड़े हुए है जो पूरे समाज के लिए प्रेरणा का विषय है





