सड़क पर मिले निराश्रित महिला या बच्चा तुरंत करें 181 या 1098 पर कॉलएक कॉल बचा सकती है जीवन

सड़क पर निराश्रित महिला या बच्चा दिखे तो तुरंत दें सूचना, एक कॉल बचा सकती है जीवन महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर..

सड़क पर निराश्रित महिला या बच्चा दिखे तो तुरंत दें सूचना, एक कॉल बचा सकती है जीवन

महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें सूचना, तुरंत पहुंचेगी रेस्क्यू टीम, निराश्रित महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए शासन का चलाया जा रहा विशेष अभियान

आगरा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निराश्रित, बेसहारा एवं संकटग्रस्त महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा पुनर्वास के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन से अपील की गई है कि यदि सड़क, फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड अथवा किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई निराश्रित महिला या बच्चा दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल महिला हेल्पलाइन 181 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना पर विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित महिला या बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएगी तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सा सहायता, काउंसलिंग, आश्रय एवं पुनर्वास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए विशेष रेस्क्यू वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है। समय पर दी गई एक सूचना किसी जरूरतमंद महिला या बच्चे को सुरक्षित जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी निराश्रित, बेसहारा अथवा संकटग्रस्त महिला एवं बच्चे के संबंध में तत्काल महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी, आगरा के मोबाइल नंबर 75802406 पर सूचना दें, ताकि उन्हें शीघ्र सहायता एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports