रक्षाबंधन के पावन पर्व पर फिरोजाबाद जिला कारागार में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए सुबह से ही बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी।जेल प्रशासन की ओर से बहनों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जेल के बाहर महिला पुलिसकर्मियों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित रखा जा सके और किसी भी बहन को परेशानी का सामना न करना पड़े।जेल प्रशासन के मुताबिक, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पहले से ही चाक-चौबंद किया गया है।करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई हैं।जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बहनों की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। भीड़ को नियंत्रित करने और मुलाकात की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंची बहनों में भावुकता भी देखने को मिली।
। संवाददाता: भुवनेश कुमार





