फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। आगा साहब की मस्जिद के सामने स्थित खुले नाले में गिरने से 22 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। अरुण पुराना रसूलपुर का निवासी था और देर रात नाले में गिर गया था।घंटों की तलाश के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसका शव नाले से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।परिजनों का आरोप है कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी, जिससे उसमें कीचड़ और दलदल जमा था। उनका कहना है कि समय रहते सफाई और सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो यह हादसा टाला जा सकता था।घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था और नियमित सफाई की मांग की है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संवाददाता: भुवनेश कुमार





