फतेहाबाद महिला मंडल की जून माह की मासिक बैठक अर्चना योगेश गुप्ता के निवास पर केंद्रीय संयोजिका श्रीमती रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें ममता गुप्ता प्रथम, मोहिनी गुप्ता द्वितीय तथा सीमा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।खेल प्रतियोगिता में राखी गुप्ता और रेनू गुप्ता विजेता रहीं, जबकि लेखन प्रतियोगिता में रेनू गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समयबद्धता पुरस्कार मोहिनी गुप्ता को प्रदान किया गया। लघु बचत योजना के अंतर्गत एकत्रित राशि अर्चना गुप्ता को सौंपी गई तथा सभी विजेता बहनों को सम्मानित किया गया।बैठक में सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर भी चर्चा की गई। गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा अवतरण की कथा एवं गंगा जी के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही बाह रोड स्थित हनुमान बाबा मंदिर के पास राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता रवि प्रकाश शल्या की टीम के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। उपस्थित बहनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।महिला मंडल ने आम एवं जामुन की गुठलियों को वर्षा ऋतु में उपयुक्त स्थानों पर रोपित करने की अपील करते हुए हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। केंद्रीय अध्यक्ष मधुरिमा जी द्वारा फतेहाबाद मंडल को पर्यावरण संयोजन की जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त किया गया।इसके अतिरिक्त मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हवन कार्यक्रम में भी महिला मंडल की बहनों ने सहभागिता की। बैठक में नगरवासियों से एमआरएफ प्लांट के माध्यम से कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को सफल बनाने हेतु गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने की अपील की गई।इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, ममता गुप्ता, मोहिनी गुप्ता सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। श्रीमती रेनू संजय अनवारिया, केंद्रीय संयोजिका फतेहाबाद महिला मंडल
संवाददाता कासिम मलिक





