फतेहाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फतेहाबाद विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता राजेश कुमार शर्मा को पार्टी मुख्यालय पर सम्मानित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने राजेश कुमार शर्मा को मंच पर अपने साथ स्थान देकर उनके प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित शिक्षक एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एमएलसी चुनाव के दौरान फतेहाबाद विधानसभा में राजेश कुमार शर्मा की भूमिका और उनके संगठनात्मक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान राजेश कुमार शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका अदा की।उल्लेखनीय है कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से राजेश कुमार शर्मा को फतेहाबाद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए प्रयासों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें सम्मानित किया।इस सम्मान से राजेश कुमार शर्मा के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
संवाददाता: कासिम मलिक





