अग्रसेन जयंती पर कर्मयोगी में सजेगी अग्रोहा नगरी, भव्य शोभायात्रा में दिखेगा अग्रवंश का वैभव

आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर कर्मयोगी एक्सटेंशन में भव्य शोभायात्रा और तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन..

आगरा। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर कर्मयोगी एक्सटेंशन में भव्य शोभायात्रा और तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सोमवार को अग्र मिलन समिति की ओर से वाटरवर्क्स स्थित अतिथिवन में आमंत्रण-पत्र व स्मारिका का विमोचन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में सुनील अग्रवाल और महारानी माधवी के स्वरूप में आरती अग्रवाल को पगड़ी पहनाकर की गई। समिति के अध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर पूरे कर्मयोगी क्षेत्र को अग्रोहा नगरी की तर्ज पर सजाया जा रहा है। कर्मयोगी फव्वारा पर अग्रोहा धाम के स्वरूप में विशेष मंच तैयार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के तहत 9 अक्टूबर को सुबह आमंत्रण यात्रा और शाम को महिला संगीत, 11 अक्टूबर को सुबह हवन-पूजन और शाम को भव्य शोभायात्रा, जबकि 12 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पूरे कर्मयोगी क्षेत्र में वैश्य समाज के 18 गोत्रों के द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार को सिंह द्वार के रूप में भव्य तरीके से सजाया जाएगा। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। इनमें 18 राजकुमारों और 18 राजकुमारियों के स्वरूप वाली झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा यमुना बिहार चौराहे से शुरू होकर विमल वाटिका, अमिता बिहार, सरयू धाम, वैभव एन्क्लेव, ब्रज धाम होते हुए कर्मयोगी एन्क्लेव और कर्मयोगी फव्वारा पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का समापन भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर पार्षद कंचन बंसल, राम प्रकाश अग्रवाल, दिनेश चंद मंगल, हरीश गोयल, सुमित गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, उमेश सिंघल, आशीष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, संजीव गर्ग, डीसी गोयल, मोहित अग्रवाल, गिर्राज किशोर अग्रवाल, मोहित गर्ग, ऋषभ गर्ग, संजय गुप्ता, कविता, अनिता, ज्योति, आशी, हर्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता: अमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports