आगरा में बदली प्राथमिक विद्यालय कुर्राचित्तरपुर की तस्वीर नए भवन और आधुनिक सुविधाओं से बच्चों को मिला बेहतर शैक्षिक माहौल

आगरा। विकासखंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय कुर्राचित्तरपुर-1 में बीते समय में शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और विद्यालय के वातावरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।..

आगरा। विकासखंड शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय कुर्राचित्तरपुर-1 में बीते समय में शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और विद्यालय के वातावरण में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सामूहिक प्रयासों से विद्यालय का कायाकल्प किया गया है, जिससे अब बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में शिक्षा मिल रही है।विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, प्रत्येक कक्षा में बिजली और पंखों की व्यवस्था के साथ परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स, रंगाई-पुताई और दीवारों पर शिक्षण सामग्री यानी TLM लगाई गई है। इन सुविधाओं से विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए अधिक आकर्षक और सीखने के अनुकूल बना है।विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। करीब 80 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास कर रहे हैं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर पढ़ाई को रुचिकर बनाया जा रहा है।विद्यालय के विकास की सबसे बड़ी उपलब्धि नए भवन का निर्माण है। 29 फरवरी 2024 को विद्यालय भवन की नींव रखी गई थी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 से भवन निर्माण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ा और करीब छह माह में नया भवन तैयार हो गया। जुलाई 2026 से विद्यालय का संचालन नए भवन में शुरू किया गया।नए भवन के साथ रंगाई-पुताई, TLM और अन्य आवश्यक साज-सज्जा का कार्य भी पूरा कराया गया है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर कक्षीय वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। विद्यालय गांव के मध्य स्थित होने के कारण आसपास के बच्चों को भी शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है और छात्र संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।विद्यालय के कायाकल्प में खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकगण और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया। सामूहिक सहभागिता से विद्यालय को एक बेहतर और आधुनिक स्वरूप देने का कार्य सफल हुआ है।विद्यालय प्रशासन का उद्देश्य केवल भवन और सुविधाओं का विकास करना नहीं, बल्कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वच्छ-सुरक्षित वातावरण और सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed