आगरा के नितिन माहेश्वरी को मिली पंजाब की बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश विस्तारक प्रमुख

आगरा। आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के महानगर एवं विभाग संगठन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके नितिन माहेश्वरी को..

आगरा। आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के महानगर एवं विभाग संगठन मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके नितिन माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब प्रदेश का विस्तारक प्रमुख नियुक्त किया है। संगठन में लंबे समय तक कार्यकर्ता निर्माण, संगठन विस्तार और विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अब उन्हें पंजाब में संगठन को मजबूती प्रदान करने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।पंजाब की विधानसभा विस्तारकों की बैठक के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, राष्ट्रीय संगठक बी. सतीश, सह प्रभारी बीरेंद्र सचदेवा तथा प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में प्रदेश महामंत्री संगठन श्रीनिवासलु ने नितिन माहेश्वरी की नियुक्ति की घोषणा की।आगरा में निभाई संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीनितिन माहेश्वरी ने वर्ष 2019-20 में आगरा महानगर संगठन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, छात्र संपर्क बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और संगठन की विभिन्न इकाइयों को सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आगरा में उनके कार्यकाल का एक प्रमुख पड़ाव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां राष्ट्रीय अधिवेशन रहा। आगरा में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों और व्यवस्थाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता वाले इस बड़े आयोजन ने उनके संगठनात्मक अनुभव को और व्यापक बनाया।इसके बाद वर्ष 2020 से 2022 तक उन्होंने आगरा विभाग संगठन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान विभाग के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन विस्तार, छात्र गतिविधियों और कार्यकर्ता निर्माण के कार्यों को आगे बढ़ाया।पीलीभीत से पंजाब तक का रहा संगठनात्मक सफरअलीगढ़ जिले के ग्राम नाह निवासी नितिन माहेश्वरी की संगठनात्मक यात्रा वर्ष 2013 में धर्म समाज महाविद्यालय, अलीगढ़ से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से शुरू हुई। वर्ष 2016 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनने के बाद उन्होंने पीलीभीत जिला संगठन मंत्री और बरेली जिला संपर्क प्रमुख के रूप में कार्य किया।आगरा में जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2022 से 2024 तक वे बरेली एवं बदायूं विभाग संगठन मंत्री रहे। वहीं वर्ष 2024 में केंद्रीय योजना के तहत उन्हें पंजाब भेजा गया, जहां उन्होंने अमृतसर और फिरोजपुर विभाग के संगठन मंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्व संभाला।इसके अलावा वर्ष 2023, 2024 और 2025 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। उन्होंने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) की शिक्षा प्राप्त की है।पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर करेंगे संगठन विस्तारअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक दशक से अधिक समय तक विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने के बाद अब नितिन माहेश्वरी को भारतीय जनता पार्टी में पंजाब प्रदेश विस्तारक प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।इस नई जिम्मेदारी के तहत वे पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर नियुक्त होने वाले विस्तारकों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही विस्तारकों को मार्गदर्शन देने, संगठनात्मक कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने और प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने का कार्य करेंगे।आगरा महानगर संगठन मंत्री से लेकर विभाग संगठन मंत्री और फिर पंजाब के अमृतसर एवं फिरोजपुर में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाने तक का उनका सफर अब एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। नितिन माहेश्वरी की इस नियुक्ति से आगरा में उनके साथ कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं और परिचितों में खुशी का माहौल है।

संवाददाता: अमन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports