आगरा में साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन 100 ठिकानों पर रेड 60 हिरासत में 50 करोड़ की ठगी का खुलासा

आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश और..

आगरा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश और पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में शहर के करीब 100 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।इस संयुक्त अभियान में तीनों जोन की सर्विलांस टीम, एसओजी, साइबर सेल, साइबर थाना और काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों ने हिस्सा लिया। यह कार्रवाई 1930 हेल्पलाइन और Cyber Crime Portal पर दर्ज शिकायतों के सत्यापन के आधार पर की गई।पुलिस ने अभियान के दौरान 60 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच के बाद आगरा के 16 अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क देश के 13 राज्यों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतों से संबंधित है। पुलिस को करीब 50 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं।जांच में मैट्रिमोनियल फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों के लेनदेन में करते थे।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन और मनी ट्रेल की भी गहन जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं या नहीं।फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोग आगरा के निवासी बताए जा रहे हैं। बरामदगी, ठगी की रकम की रिकवरी और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।साइबर अपराध के खिलाफ आगरा पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई भविष्य में ऐसे नेटवर्क पर भी कड़ा प्रहार मानी जा रही है।

संवाददाता: राकेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports