आगरा ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा रविवार, 27 सितंबर को भी ग्राहकों के लिए खुली रही। प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों की सुविधा के लिए रविवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
बता दें कि 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हड़ताल से पहले अपने जरूरी बैंकिंग कार्य और लेनदेन पूरे कर लें।
साथ ही ग्राहकों से ATM, इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।





