आगरा पुलिस कमिश्नरेट में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त नगर ने ट्रैफिक लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध, नगर जोन के सभी एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों की समीक्षा की।बैठक में एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण, समन्वय पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस उपायुक्त ने लंबित साइबर मामलों का जल्द निस्तारण, साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके साथ ही नगर जोन के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।





