पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत थाना खेरागढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में एक राजस्थान और दूसरा आगरा का निवासी है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 अवैध 9 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, 10 अतिरिक्त मैग्जीन, एक महिंद्रा थार, दो मोबाइल फोन और 5,850 रुपये नकद बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर हथियारों की तस्करी करते थे। पुलिस को आशंका है कि पंचायत और विधानसभा चुनावों से पहले इन हथियारों की सप्लाई की जानी थी।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हथियार कहां से लाए जाते थे, किन लोगों तक पहुंचाए जाते थे और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, इसकी गहन जांच जारी है।इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।
संवाददाता: राकेश शर्मा





