आगरा पुलिस कमिश्नरेट आगरा में शनिवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त श्री दीपक कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में कमिश्नरेट के सभी थानों, पुलिस चौकियों, शाखाओं, कार्यालयों और अन्य पुलिस परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान किया।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई कर उन्हें स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया। साथ ही कार्यालयों के अभिलेखों को सुव्यवस्थित किया गया तथा परिसर में लगे पेड़-पौधों की सफाई और देखभाल भी की गई।इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने स्वच्छ और अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देता है, बल्कि आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश पहुंचाता है।कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए गए इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ थाना – सुरक्षित समाज” का संदेश दिया गया और सभी पुलिसकर्मियों ने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।








