आगरा डीएम मनीष बंसल का बड़ा एक्शन फर्जी सत्यापन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पेंशन पर सख्ती

आगरा में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन,..

आगरा में समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए, जबकि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कैंप कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लंबित आवेदनों, सत्यापन की स्थिति और पात्र लाभार्थियों के चिन्हांकन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सत्यापन कर रिपोर्ट तत्काल भेजी जाए।बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के शादी अनुदान से जुड़े लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है, इसलिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।जिलाधिकारी ने फर्जी सत्यापन पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ऐसे सचिवों और एडीओ समाज कल्याण को चिन्हित कर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए, जिन्होंने जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाकर गलत सत्यापन किया है।इसके साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विधानसभावार पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण, छत्र निर्माण, बाउंड्रीवाल और मरम्मत कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।बैठक में यह भी तय किया गया कि जनपद में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों का विशेष अभियान चलाकर सत्यापन कराया जाएगा। मृत लाभार्थियों के नाम सूची से हटाकर उनके स्थान पर वास्तविक पात्र और जरूरतमंद बुजुर्गों को योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही जो पात्र बुजुर्ग अभी तक पेंशन से वंचित हैं, उन्हें चिन्हित कर जल्द से जल्द योजना से जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports