आगरा में सीडीओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आगरा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 20 अगस्त 2026 को नगरीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की..

आगरा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 20 अगस्त 2026 को नगरीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई का स्तर, मिड-डे मील, पाठ्य पुस्तकों के वितरण, पेयजल और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले मंडी सईद खां स्थित कम्पोजिट विद्यालय श्यामा देवी का निरीक्षण किया। विद्यालय कक्षा 1 से 8 तक संचालित है। निरीक्षण के समय पंजीकृत 128 छात्रों के सापेक्ष 108 छात्र उपस्थित मिले। इसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय मंडी सईद खां में 63 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित पाए गए।इसी विद्यालय परिसर में कम्पोजिट विद्यालय वजीरपुरा और प्राथमिक विद्यालय कन्या वजीरपुरा भी शिफ्ट कर संचालित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सभी छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में मिले। विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। छात्रों ने भी भोजन की गुणवत्ता को अच्छा बताया।निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सभी छात्रों को पाठ्य पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है, जिसकी पुष्टि छात्रों द्वारा की गई। विद्यालय में पीने के पानी के लिए आरओ सिस्टम लगा हुआ है, जिसका उपयोग छात्र-छात्राओं द्वारा किया जा रहा है।इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय सरदार पटेल पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र श्रीमती ममता गौतम बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिलीं। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस विद्यालय परिसर में भी प्राथमिक विद्यालय पुनियापाड़ा और प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुरा को शिफ्ट कर संचालित किया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों से संवाद कर उनके पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। छात्रों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें उनका शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए आरओ सिस्टम लगाने, परिसर में वृक्षारोपण करने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Samachar Daily Live

Samachar Daily Live is a trusted Hindi news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, crime, local stories, and important national developments with speed and accuracy.

Our goal is to provide reliable and unbiased news so that our readers stay informed with genuine information. We are committed to digital journalism and real-time reporting to keep you updated with every important story.

Stay connected with Samachar Daily Live for fast, factual, and fearless news coverage.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports