जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में स्व-गणना का किया गया शुभारंभपत्रकार वार्ता कर स्व-गणना के संबंध में दी जानकारीसभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भरे स्व-गणना फार्म
जनपद के मा. जनप्रतिनिधियों के आवास पर जाकर जनगणना-2027 के अंतर्गत पोर्टल पर सूचना भरकर स्वगणना का किया गया शुभारंभ, आमजन को जनगणना-2027 में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए करायी गई अपील।
आगरा 07/05/2026 /आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी द्वारा सभी अधिकारी, कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में स्व-गणना का शुभारंभ किया गया तथा मीडिया बन्धुओं के साथ पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि स्वगणना के तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं अपने एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं, आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपील, विद्यालयों व महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम तथा विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, इसके साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया, पोस्टर, बैनर व पंपलेट के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों,व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वगणना चरण के बाद 22 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वेक्षण में गणनाकर्मी प्रत्येक मकान पर जाकर उसका विवरण दर्ज करेंगे। इस दौरान पूरे अभियान की सतत निगरानी व समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की,कि वे सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जनपद को 23 जोन में बांटा गया है, जिसमें लगभग 11000 कार्मिक को लगाया जा रहा है,परिवार का सदस्य एक मोबाइल से एक परिवार का लॉगिन होगा, इस प्रक्रिया को बहुत ही सरल बनाया गया है,जोकि विकल्प के माध्यम से भर सकता है। कार्य से अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणक एवं सुपरवाइजर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से जनगणना कार्य में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने जनपद के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर Self Enumeration (स्व-गणना) को बढ़ावा देने पर जोर दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
डिजिटल स्व-गणना को अपनाने की अपील
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी, सटीक और सरल बनाने के लिए डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की, कि वे स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें, अपने आसपास के लोगों को स्व जनगणना के लिए भी प्रेरित करें,जिससे प्रक्रिया तेज और त्रुटिरहित बन सके।
कैसे करें स्व-गणना?
आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाएँ, अपने मोबाइल नंबर से OTP द्वारा लॉगिन करें, अपना राज्य, जिला और स्थानीय विवरण चुनें, डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करें, मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी भरें,
सबमिशन के बाद SE ID मिलेगी, SE ID सुरक्षित रखें, प्रगणक (Enumerator) आने पर SE ID दें, प्रगणक जानकारी की पुष्टि करेंगे। जिलाधिकारी महोदय ने इससे लाभ के बारे में बताया कि इससे समय की बचत, सटीक जानकारी, तेज़ डेटा प्रसंस्करण होगा, याद रखें स्व-गणना एक विशेष सुविधा है, यदि आप स्व-गणना नहीं कर पाते हैं, तो चिंता न करें, निर्धारित अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे, आपकी सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी।
इस अवसर पर स्व-गणना कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें पी.पी.टी. प्रजेंटेशन करते हुए मास्टर ट्रेनरों द्वारा स्व-गणना प्रपत्र भरवाया गया।
जनपद के मा. जनप्रतिनिधियों के आवास पर जाकर जनगणना-2027 के अंतर्गत पोर्टल पर सूचना भरकर स्वगणना का शुभारंभ किया गया, आमजन को जनगणना-2027 में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील करायी गई।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) /जिला गणना अधिकारी श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री भगत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।




